सरकार की इस नवरत्न कंपनी की जगह लेगी टाटा ग्रुप की ये कंपनी, यहां से खत्म होगा GAIL का सफर

img ]

गेल ( GAIL ) के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान जिंक जैसी सरकारी कंपनियां भी निफ्टी 50 इंडेक्स ( Nifty 50 Index ) से बाहर होने वाले है.

टाटा ग्रुप

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्युमर प्रोडक्ट्स देश की सरकारी नवरत्न कंपनी गेल को रिप्लेस कर जल्द ही नेशनल स्टॉक एक्सेंज के निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल होने वाली है. टाटा कंज्युमर 31 मार्च को पहली बार निफ्टी 50 में शामिल होने वाली है. इसी के साथ एनएसई पर सरकारी कंपनी गेल का सफर खत्म हो जाएगा. टाटा कंज्युमर ग्रुप की पांचवी कंपनी होगी जो निफ्टी में शामिल होगी. इससे पहले टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी और टाटा स्टील जैसी कंपनियां पहले से ही इंडेक्स में मौजूद है.

देश की सरकारी नवरत्न कंपनी गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड मई 2003 में पहली बार लिस्टेड हुई थी. अब 18 सालों के बाद 31 मार्च को एनएसई पर इस कंपनी का सफर खत्म होने जा रहा है. गेल के अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स से कुछ और भी सरकारी कंपनियों की छुट्टी होने वाली है.

ये भी होंगे निफ्टी 50 से बाहर

गेल के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान जिंक जैसी सरकारी कंपनियां भी निफ्टी 50 इंडेक्स से बाहर होने वाले है. इन कंपनियों को रिप्लेस करने में अडाणी ग्रुप की अडाणी एंटरप्राइजेज, जुबिलिएंट फूड्स और एमआरएफ जैसी कंपनियां निफ्टी 50 में शामिल होंगी. गेल के अलावा कुछ बड़ी निजी कंपनियां भी निफ्टी 50 इंडेक्स से बाहर हो रही हैं. इनमें बॉम्बे डाइंग, केयर रेटिंग्स, चेन्नई पेट्रोलियम कारपोरेशन, डीबी कार्प लिमिटेड, हैथवे केबल्स, डाटाकॉम लिमिटेड और हेरिटेज फूड्स शामिल हैं.

क्यों हो रहा है ये बदलाव

दरअसल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने मंगलवार को अपने इंडेक्स मेंटेनेंस गाइडलाइंस के साथ इसके क्राइटेरिया और मेथडोलॉजी को रिवाइज कर दिया है. जिसकी वजह से कई दिग्गज कंपनियां Nifty50 से बाहर हो रही है. तो वहीं कई नई कंपनियों ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से इसमें जगह बनाने जा रही है. निफ्टी 50 इंडेक्स में 51 से लेकर 100 टॉप कंपनियों में यह बदलाव देखा जा सकेगा. 100 टॉप कंपनियों वाली कंपनियां निफ्टी 50 के अंदर आएंगी जबकि 50 इंडेक्स के बाहर जाने वालों में भी कई कंपनियां भी शामिल होंगी. निफ्टी 50 इंडेक्स में ये बदलाव डेक्स मेंटेनेंस की गाइडलाइंस में बदलाव होने पर होता है. इनमें वो नई कंपनियां शामिल होती है जिनका परफॉर्मेंस बेहतर होता है और वो बाहर हो जाती हैं जिनका प्रदर्शन शानदार नही रहा है.

ये भी पढ़ें: ऑल टाइम हाई से 16 फीसदी सस्ता हो चुका है सोना, क्या यही है निवेश का सही समय? पिछले साल दिया था 30 पर्सेंट रिटर्न

ये भी पढ़ें: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल तो बढ़ी महंगाई, फल और सब्जियों की कीमत पर साफ दिख रहा असर

शेयर बाजार में बने 3 रिकॉर्ड: सेंसेक्स 44655 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद, मार्केट कैप पहली बार 176 लाख करोड़ रुपए के पार

img ]

Hindi News

Business

BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 1 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

शेयर बाजार में बने 3 रिकॉर्ड: सेंसेक्स 44655 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद, मार्केट कैप पहली बार 176 लाख करोड़ रुपए के पार

आज सेंसेक्स 286.11 अंक ऊपर 44,435.83 पर और निफ्टी 93.25 अंक ऊपर 13,062.20 पर खुला

अच्छे GST कलेक्शन जैसे मजबूत घरेलू संकेतों और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 505.72 अंक ऊपर चढ़कर 44,655.44 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। क्लोजिंग के वक्त पिछला रिकॉर्ड स्तर 24 नवंबर को था, जब सेंसेक्स 44,523.02 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स का अब तक का हाइएस्ट लेवल 44,825.37 है, लेकिन 25 नवंबर का यह आंकड़ा इंट्रा-डे का है।

शेयर बाजार में बने 2 और रिकॉर्ड

निफ्टी का रिकॉर्ड लेवल: मंगलवार को निफ्टी इंडेक्स भी 140.10 अंक ऊपर चढ़कर पहली बार 13,109.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 24 नवंबर को इंडेक्स 13,055.15 पर बंद हुआ था। हालांकि, इंडेक्स का हाइएस्ट लेवल 13,145.85 है, जो 25 नवंबर को इंट्रा-डे में बना था। मंगलवार को बाजार की तेजी को ऑटो और आईटी शेयरों ने लीड किया। निफ्टी ऑटो, आईटी और मेटल इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की बढ़त रही।

मार्केट कैप: BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी रिकॉर्ड 176.26 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। इससे पहले यह 30 अक्टूबर को 157.90 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था। यानी तब से अब तक टोटल मार्केट कैप 18.36 लाख करोड़ रुपए बढ़ चुका है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सरकारी कंपनी गेल का शेयर 8% ऊपर बंद हुआ है। सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर 5-5 फीसदी ऊपर बंद हुए। टेक महिंद्रा का शेयर भी 4% ऊपर बंद हुआ। वहीं, नेस्ले इंडिया का शेयर 2% नीचे बंद हुआ। ऑटो इंडेक्स में अमारा राजा बैट्रीज का शेयर भी 2% नीचे बंद हुआ है। सुबह BSE सेंसेक्स 286.11 अंक ऊपर 44,435.83 पर और निफ्टी 93.25 अंक ऊपर 13,062.20 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव बढ़त (%) गेल 110.95 8.09 सन फार्मा 540.60 5.66 इंडसइंड बैंक 900.00 4.94 टेक महिंद्रा 911.85 3.99 यूपीएल 433.80 3.85

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट (%) नेस्ले इंडिया 17,430.55 2.56 कोटक बैंक 1,878.50 1.50 टाइटन 1,343.50 1.30 बजाज फाइनेंस 4,860 0.99 HDFC बैंक 1,427.25 0.94

BSE पर करीब 62% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

BSE का मार्केट कैप 176.22 लाख करोड़ रुपए रहा।

3,072 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,923 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 976 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।

237 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 42 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।

432 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 204 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 353 अंक ऊपर 26,727 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 167 अंकों की बढ़त के साथ 26,508 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 1.77% की तेजी के साथ 3,451 पर बंद हुआ है।

अमेरिकी बाजारों में बिकवाली

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोंस इंडेक्स 0.91% गिरावट के साथ 271.73 अंक नीचे 29,638.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 7 अंक नीचे 12,198.70 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स भी 0.46% की गिरावट के साथ 16.72 अंक नीचे 3,621.63 पर बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में भारी बिकवाली

यूरोपियन मार्केट में भारी गिरावट रही। कल ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.59% नीचे 6,266.19 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.42% नीचे 5,518.55 पर बंद हुआ था। वहीं, जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.33% की गिरावट के साथ 13,291.20 पर बंद हुआ था।

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 505.72 अंक ऊपर 44,655.44 पर और निफ्टी 140.10 अंक ऊपर 13,109.05 पर बंद हुआ।

02:29 PM सेंसेक्स 518.03 अंकों ऊपर 44,667.75 पर और निफ्टी 143.45 अंक ऊपर 13,112.40 पर कारोबार कर रहा है।

01:45 PM सेंसेक्स 462.45 अंकों की बढ़त के साथ 44,612.17 पर और निफ्टी 123.10 अंक ऊपर 13,092.05 पर कारोबार कर रहा है।

01:43 PM BSE में कार्बोरंडम यूनिवर्सल का शेयर 9% ऊपर कारोबार कर रहा है।

12:58 PM सेंसेक्स 407.24 अंकों की बढ़त के साथ 44,556.96 पर और निफ्टी 111.30 अंक ऊपर 13,080.25 पर कारोबार कर रहा है।

12:56 PM BSE में सरकारी कंपनी गेल का शेयर 7% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

11:01 AM सेंसेक्स 374.28 अंकों की बढ़त के साथ 44,524 पर और निफ्टी 98.35 अंक ऊपर 13,067.30 पर कारोबार कर रहा है।

10:56 AM निफ्टी इंडेक्स के टॉप गेनर स्टॉक्स; इंडेक्स में गेल का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। ग्रासिम और सन फार्मा का शेयर 3-3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

09:57 AM सेंसेक्स 207.57 अंकों की बढ़त के साथ 44,357.29 पर और निफ्टी 55.20 अंक ऊपर 13,024.15 पर कारोबार कर रहा है।

09:39 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 2% से ज्यादा की बढ़त है। इंडेक्स में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है। दरअसल, सोमवार को नाइट फ्रैंक की ताजा रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि आने वाले साल में भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर का आउटलुक मजबूत रह सकता है।

सोर्स -NSE

09:34 AM BSE सेंसेक्स 166.80 अंकों की बढ़त के साथ 44,316.52 पर और निफ्टी 48.40 अंक ऊपर 13,017.35 पर कारोबार कर रहा है।

09:31 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल सभी 10 मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी है। हिंदुस्तान जिंक के शेयर में 2% की तेजी है।

09:29 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेजी और नौ के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स- BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 286.11 अंक ऊपर 44,435.83 पर और निफ्टी 93.25 अंक ऊपर 13,062.20 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Sensex Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला बाजार, 38000 के ऊपर सेंसेक्स

img ]

{"_id":“5f30c4db8ebc3e3cd108788f”,“slug”:“share-market-opening-on-monday-sensex-and-nifty-started-on-a-positive-note”,“type”:“story”,“status”:“publish”,“title_hn”:“Sensex Today: \u0938\u092a\u094d\u0924\u093e\u0939 \u0915\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0915\u093e\u0930\u094b\u092c\u093e\u0930\u0940 \u0926\u093f\u0928 \u092c\u0922\u093c\u0924 \u092a\u0930 \u0916\u0941\u0932\u093e \u092c\u093e\u091c\u093e\u0930, 38000 \u0915\u0947 \u090a\u092a\u0930 \u0938\u0947\u0902\u0938\u0947\u0915\u094d\u0938”,“category”:{“title”:“Bazar”,“title_hn”:"\u092c\u093e\u091c\u093c\u093e\u0930",“slug”:“bazaar”}}

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 167.74 अंक यानी 0.44 फीसदी ऊपर 38208.31 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 67.65 अंकों की बढ़त के साथ 11281.70 के स्तर पर खुला।

इस हफ्ते इन कोरकों से तय होगी बाजार की चाल

इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कोविड-19 महामारी से संबंधित ताजा घटनाक्रमों तथा संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी पर रहेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की वजह से अनिश्चितता बढ़ रही है। टीके के मोर्चे पर किसी सकारात्मक घटनाक्रम से अनिश्चितता घटेगी। ऐसे में शेयर बाजारों में अभी उतार-चढ़ाव रहेगा। तिमाही नतीजों का सीजन होने की वजह से कुछ शेयरों में गतिविधियां देखने को मिलेंगी।’

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिप्ला, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी, एचडीएफसी लाइफ, एम एंड एम, डॉक्टर रेड्डी और ब्रिटानिया की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं मारुति, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेसले इंडिया, इंफ्राटेल और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर हुई। इनमें रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 127.85 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 38168.42 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 56.20 अंक यानी 0.50 फीसदी ऊपर 11270.25 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15.12 अंक ऊपर 38040.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.12 फीसदी ऊपर 13.90 अंकों की तेजी के साथ 11214.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 155.59 अंक यानी 0.41 फीसदी नीचे 37869.86 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.42 फीसदी यानी 47.35 अंकों की गिरावट के साथ 11152.80 के स्तर पर खुला था।