Global market: SGX NIFTY में 100 अंकों का उछाल, DOW FUTURES ऊपर, एशिया मजबूत Global market-SGX NIFTY rises by 100 points, DOW futures up, Asia strong

img ]

Global Market: एशिया कमजोर, SGX NIFTY और DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार Global Market: Asia weak, flat turnover in SGX NIFTY and DOW futures

img ]

Global market:US मार्केट से संकेत शानदार, आज बंद हैं चीन, हांगकांग, ताइवान और यूरोप के तमाम बाजार Global market-US market, US Nonfarm Payrolls-SGX NIFTY, trade-asian markets-Nasdaq

img ]

जॉब रिपोर्ट के अच्छे आंकड़े से अमेरिकी बाजारों का जोश हाई है। DOW FUTURES में 200 से ज्यादा अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को S&P 500 पहली बार 4000 के पार बंद हुआ था। NIKKEI में मजबूती है। आज चीन, हांगकांग, ताइवान और यूरोप के तमाम बाजार बंद हैं

अमेरिकी बाजारों की बात करें तो कल के कारोबार में DOW में दमदार तेजी दिखी थी। US के रोजगार आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। US में Nonfarm Payrolls मार्च में 9.16 लाख बढ़ी है। US के Nonfarm Payrolls आंकड़े अगस्त के बाद सबसे बेहतर रहे हैं। उधर क्रूड कमजोर नजर आ रहा है। OPEC+ उत्पादन कटौती कम करेगा। आज ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी के बाजार बंद हैं। इटली, UK,फ्रांस, EU के बाजार भी बंद हैं।

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि SGX NIFTY 84 अंक नीचे दिख रहा है। जबकि निक्केई करीब 0.77 फीसदी तेजी के साथ 30,084 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.82 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार आज बंद है। हैंगसेंग भी बंद है। वहीं, कोस्पी में 0.10 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। चीन का शांघाई कम्पोटिज भी आज बंद है।

उधर देश में कोरोना की दूसरी लहर तेज हो गई है। कल देश में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए। दिल्ली में कल 4000 से ज्यादा नए केस सामने आए र्नाटक में कल 4500 से ज्यादा नए केस सामने आए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.