Global market: SGX NIFTY में 100 अंकों का उछाल, DOW FUTURES ऊपर, एशिया मजबूत Global market-SGX NIFTY rises by 100 points, DOW futures up, Asia strong

img ]

Global Market: जून एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले, SGX NIFTY में हो रहा फ्लैट कारोबार Global Market- Global cues mixed on the day of June expiry, flat trading in SGX NIFTY

img ]

जून एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। अमेरिका में DOW FUTURES में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। इधर एशिया और SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

विदेशी बाजार से संकेत

कल US मार्केट में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। Dow 71 अंक गिरा और Nasdaq रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq में बढ़त देखने को मिली। रिटेल और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.48% के करीब पहुंचा है। वहीं साल 2018 के बाद कल ब्रेंट ने 76 डॉलर का स्तर छुआ। US में क्रूड इन्वेट्री गिरने से कच्चे तेल में तेजी आई है। अमेरिका में क्रूड इन्वेट्री मार्च 2020 के निचले स्तर पर फिसल गई है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY 37.50 अंक ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 28,920.12 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.31 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 17,414.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.34 अंकों की बढ़त के साथ 28,913.90 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.39 फीसदी की बढ़त दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में 0.17 अंक की मामूली गिरावट दिखा रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 10 हफ्ते के निचले स्तर पर हुआ बंद Market Live-market-live-update-sensex-nifty-market live blog- market live update-market news-share market-stock market today-Jio ma

img ]

03:37PM

कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। लेकिन कारोबारी सत्र के अंत तक आते-आते बाजार आज अपनी सारी शुरुआती बढ़त गवांते हुए लाल निशान में बंद हुआ। IT, बैंकिंग, FMCG शेयरों में बिकवाली रही। फार्मा, ऑटो, मेटल शेयरों में खरीदारी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 243.62 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 47,705.80 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 63.05 अंक यानी 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,296.40 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:20PM

J&J ने भारत में सिंगल डोज वैक्सीन की मंजूरी के लिए अर्जी दी है।

03:15PM

बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आती दिख रही है। निफ्टी नीचे से करीब 100 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी बैंक नीचे से करीब 250 प्वाइंट सुधरा है। फिलहाल सेंसेक्स 208.56 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट को साथ 47,740.86 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 57.50 अंक यानी 0.40 फीसदी गिरावट के साथ 14301 के आसपास कारोबार कर रहा है।

03:12PM

महाराष्ट्र में कोरोना कर्फ्यू और सख्त कर दिया है। महाराष्ट्र में 1 मई से लागू होने वाले नए नियम के मुताबिक दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ये फैसला लिया गया है।

03:10PM

ICICI Prudential Life Insurance Company (ICICI Pru) कंपनी के शेयर में 20 अप्रैल मंगलवार को BSE पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह ये रही कि कंपनी ने जनवरी मार्च तिमाही के दौरान नए बिजनेस प्रीमियम में सालाना आधार पर 23 फीसदी का ग्रोथ दर्ज की है।

02:55PM

झारखंड में 22 अप्रैल से 1 हफ्ते का पूरा लॉकडाउन लगा दिया गया है। झारखंड में 22-27 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। कोरोना को बढ़ते मामलों की वजह से ये फैसला लिया गया है।

02:45PM

देशभर में लॉकडाउन पर FM का बड़ा बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे देशभर में लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं।

02:25PM

जल्दी ही अफगानिस्तान और ईरान से SUGAR EXPORT के बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। CNBC-AWAAZ की EXCLUSIVE खबर से चीनी शेयर जोश में आ गए हैं। BALRAMPUR 2 फीसदी तो DHAMPUR 5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं।

02:05PM

बाजार ने सारी शुरुआती बढ़त गवां दी है। निफ्टी ऊपर से 125 अंक हल्का होकर 14350 के पास पहुंच गया है। HDFC TWINS, Infosys और HCL TECH ने दबाव बनाया है। निफ्टी बैंक भी दिन की ऊंचाई से 450 अंक फिसला है। लेकिन MIDCAP INDEX OUTPERFORM कर रहा है।

01:55PM

UP में वीकेंड लॉकडाउन लागू रहेगा। शनिवार, रविवार को UP में वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। पूरे UP में नाइट कर्फ्यू रहेगा। रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक ये नाइट कर्फ्यू रहेगा।

01:45PM

एक सरकारी अधिकारी ने कहा है कि नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी को अंतिम रूप दे दिया गया है। नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी को मंजूरी मिलने का इंतजार है।

01:30PM

सुप्रीम कोर्ट (SC) ने इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पांच राज्यों- लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर शहर, वाराणसी और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला सुनाया था। इससे पहले राज्य सरकार ने भी प्रदेश में फिलहाल पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने आज अपने आदेश में उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) से कहा है कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए उसने एक हफ्ते के अंदर जो भी कदम उठाए हैं, उसे हाइकोर्ट के सामने पेश करे।

01:10PM

बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी 14350 के करीब दिख रहा है। निफ्टी बैंक भी ऊपर से 450 अंक हल्का हुआ है। दिन के शिखर से निफ्टी बैंक 450 अंक हल्का हुआ है। मिडकैप इंडेक्स में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है और ये 200 अंक ऊपर है। ऑटो, रियलटी, कैपिटल गुड्स शेयरों में बढ़त है। मिडकैप में सीमेंट, टायर और शुगर शेयर चढ़े हैं।

12:55PM

3 बजे कैबिनेट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कैबिनेट फैसले की जानकारी देंगे।

12:30PM

बेस मेटल्स में तेजी

LME में कॉपर के दाम 10 साल के ऊपरी स्तर पर दिख रहे हैं। मजबूत मांग, अच्छे आर्थिक आंकड़ों से मेटल्स में चमक है। Goldman Sachs, Citi ने कॉपर का अनुमान बढ़ाया है। दक्षिण अमेरिका से सप्लाई में दिक्कत है। एशिया में कोरोना के बढ़ते मामलों से भी चिंता है।

12:15PM

बाजार ऊपर से फिसल गया है। मिडकैप ऊपर से करीब 180 प्वाइंट फिसला है। निफ्टी बैंक ऊपर से करीब 300 प्वाइंट फिसला है। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 445 प्वाइंट फिसला है। निफ्टी ऊपरी स्तर से 135 प्वाइंट फिसला है।

11:55AM

सोने में सुस्ती

सोने में सुस्ती देखने को मिल रही है। सोना 2 महीने के ऊपरी स्तर से फिसल गया है। US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने पर दबाव है। डॉलर 7 हफ्ते के निचले स्तर के करीब है। चीन की फिजिकल डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चीन ने बैंकों को सोना इंपोर्ट करने की मंजूरी दी है।

11:40AM

चांदी छोटे दायरे में

चांदी छोटे दायरे में दिख रही है। MCX पर चांदी 68,500 के स्तर के करीब है। मेटल्स में मजबूती से चांदी की कीमतों को सपोर्ट है।

11:35AM

कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। अच्छे डिमांड आउटलुक और अमेरिका में इंवेंट्री घटने से कच्चे तेल को सपोर्ट मिल रहा है। कच्चे तेल की बजाय मेटल्स में ज्यादा एक्शन है। LME पर कॉपर करीब 10 साल की ऊंचाई पर है।

11:15AM

सीमेंट शेयरों में फौलादी मजबूती दिख रही है। मार्च तिमाही में दमदार नतीजों के बाद ACC 3 परसेंट से ज्यादा भागा है। अन्य सीमेंट शेयरों में भी अच्छी तेजी है। ITD CEMENTATION और SHREE DIGVIJAY CEMENT 5 से 7 परसेंट तक दौड़े हैं।

11:10AM

टायर शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी है। CEAT और JK TYRE 4 परसेंट से ज्यादा उछले हैं। अन्य टायर शेयरों में भी तगड़ी खरीदारी है।

10:55AM

वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ने से फार्मा कंपनियां जोश में दिख रही है। ASTRAZENECA और PANACEA BIOTEC में 6 से 7 परसेंट का जबरदस्त उछाल दिख रहा है। DR REDDYS, PFIZER, CADILA जैसे शेयरों में भी जोरदार तेजी है।

10:35AM

बाजार को वैक्सीन बूस्टर मिला है। निफ्टी 14400 के पार दिख रहा है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा 400 अंकों की मजबूती है। मिडकैप इंडेक्स आउटपरफॉर्म कर रहा है। IT को छोड़ सभी सेक्टर में मजबूती है।

10:20AM

इस साल सरकार अपने चीनी निर्यात के टारगेट को पूरा करने के काफी करीब है । सूत्रों के मुताबिक अभी तक 50 लाख टन चीनी निर्यात का करार किया जा चुका है और 1 से 2 हफ्ते के अंदर अफगानिस्तान और ईरान से बड़े आर्डर मिलने की उम्मीद है।

एक से दो हफ्ते के अंदर 5 से 8 लाख टन चीनी का निर्यात के नए आर्डर संभव है। सरकार ने 60 लाख टन चीनी निर्यात का लक्ष्य रखा है। जिसमें से 26 लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चुका है। जबकि 8 लाख टन चीनी निर्यात के लिए रास्ते में है। इस साल चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है।

10:05AM

आज रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है। आज के कारोबार में रुपये 23 पैसे मजबूत होकर खुला। आज रुपया 74.88/ डॉलर के मुकाबले 74.65/डॉलर पर खुला है।

10:00AM

PM मोदी शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीन निर्माताओं से बातचीत करेंगे। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है।

सरकार ने भारत के सीरम इस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) को करीब 3,000 करोड़ रुपये एडवांस में दे दिए हैं। और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) को करीब 15,00 करोड़ रुपये एडवांस में दिए गए हैं। सरकार ने ये पैसे इन कंपनियों को वैक्सीन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए दिए हैं।

09:55AM

बढ़त के साथ शुरुआत के बाद इस समय बाजार में बढ़त बनी हुई नजर आ रही है। एनएसई की निफ्टी इंडेक्स 117 अंक ऊपर और बीएसई का सेंसेक्स 363 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:40AM

DRL के ग्लोबल हेड दीपक सपरा ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक्स्क्लूसिव बातचीत में कहा कि भारत में रूसी वैक्सीन Sputnik V इसी महीने पहुंचेगी। Sputnik V ने DRL के साथ मिलकर ट्रायल किया है। इसके बाद अगले कुछ महीनों में Sputnik की भारत में ही मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो जायेगी। उनकी कंपनी DRL ही Sputnik V की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। DRL द्वारा स्पूतनिक की करीब 12.5 करोड़ डोज बनाई जायेगी जिसे आगे चलकर और बढ़ाया जा सकता है।

09:30AM

नतीजों के बाद ACC पर ब्रोकरेज हाउसेज की राय

मार्च तिमाही में ACC ने शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी के मुनाफे में 74 प्रतिशत तथा सेल्स वॉल्यूम में 21 प्रतिशत का जोरदार उछाल नजर आया है। कंपनी के दोनों आंकड़े अनुमान से ज्यादा रहे। इसके अलावा मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर रही है।

Citi की ACC पर राय

Citi ने ACC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 2600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि EBITDA अनुमान से ज्यादा है और कंपनी का कॉस्ट घटाने पर फोकस है। इनके अनुसार सीमेंट सेक्टर में ACC टॉप पिक है। वहीं प्रोडक्ट कीमतें बढ़ने से लागत के मोर्चे पर राहत संभव है। वहीं CY21 के लिए अनुमान से ज्यादा Q1 EBITDA/t है। कंपनी का इंटरप्राइज वैल्युएशन 95 डॉलर/टन आकर्षक है।

CLSA की ACC पर राय

CLSA ने ACC पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और लक्ष्य को 2080 रुपये तय किया है।

MACQUARIE की ACC पर राय

MACQUARIE ने ACC पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और लक्ष्य को 2191 रुपये तय किया है।

JEFFERIES की ACC पर राय

JEFFERIES ने ACC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 2300 रुपये तय किया है।

CLSA की ICICI PRU पर राय

CLSA ने ICICI PRU पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 575 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का 27 प्रतिशत APE ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रहा है। वहीं FY21 में चुनौतियों की वजह से ULIP कारोबार पर असर हुआ है। यह VNB के मैनेजमेंट में बढ़िया है।

09:15AM

कल की गिरावट के बाद आज बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की है। दिग्गजों के साथ ही छोट-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। सीमेंट और फार्मा शेयर आज लाइम लाइट में है। फिलहाल सेंसेक्स 494.93 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 48,444 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निफ्टी 146.05 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 14,505.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:05AM

प्री-ओपनिंग में बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत की है। प्री-ओपनिंग में फिलहाल सेंसेक्स 321.56 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 48,270 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निफ्टी 180 अंकों की बढ़त के साथ 14580 के आसपास दिख रहा है।

09:00AM

मंगलवार को बाजार

पिछले 4 मंगलवार से बाजार तेजी पर बंद हो रहा है। 16 मार्च के बाद से बाजार हर मंगलवार बढ़त पर बंद हुआ है। इस साल अब तक 14 मंगलवार सत्र में कारोबार हुआ है। 14 में से 11 मंगलवार बाजार बढ़त पर बंद हुआ है।

08:55AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 14404-14454 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 14487-14515 है। बेस जोन 14244-14191 है। बड़ा बेस जोन 14085-14031 है। कोरोना से जुड़े आंकड़ों और खबरों पर नजर होगी। निचले स्तरों पर DIIs की जोरदार खरीदारी काफी अहम है। कल का निचला स्तर और 100 DEMA काफी अहम है। निफ्टी पर अभी कोई ट्रेड नहीं लेना है।14100, 14200 पुट और IT, फार्मा शेयरों में लॉन्ग रहें। 14400 के ऊपर ही पहला तेजी का Swing मिलेगा, फिर 14500 भी संभव है। 14520 के ऊपर ही मजबूती और शॉर्ट कवरिंग होगी।

08:50AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

इसका रजिस्टेंस जोन 31550-31666, बड़ा रजिस्टेंस जोन 31808-31928, बेस जोन 30590-30445 और बड़ा बेस जोन 30119-30000 है। HDFC Bank, ICICI Bank की कमान में पुलबैक आया है। इसके अहम सपोर्ट 31500 के ऊपर ही Swing मिलेगा। 31500 के नीचे कमजोरी ही रहेगी। ओपनिंग के बाद ट्रेड खोजेंगे।

08:45AM

जानते हैं आज के ट्रेडिंग कॉल्स

IIFL Securities

BUY LTTS SL 2600 TGT 2800

Quantify Capital

BUY DR REDDY SL 4950 TGT 5200

Angel Broking

BUY STRIDES PHARMA SL 872 TGT 992

08:40AM

TECH MAHINDRA ने DigitalOnUs को 12 करोड़ डॉलर में खरीदा है। साल 2020 में DigitalOnUs की आय 3.06 करोड़ डॉलर थी। इस अधिग्रहण से Cloud इंफ्रा में कंपनी की पैठ बढ़ेगी।

08:35AM

मार्च में बीमा कंपनियों की ग्रोथ सालाना आधार पर 71 फीसदी बढ़ी है। वहीं, महीने दर महीने आधार पर ये ग्रोथ 94 फीसदी रही है। प्राइवेट कंपनियों की ग्रोथ सालाना आधार पर 83.5 फीसदी रही है। आज SBI Life/Bajaj Finserve/Hdfc life /Max life /Icici Pru में एक्शन रह सकता है।

08:30AM

AB Sun Life AMC ने SEBI को IPO की अर्जी दी है।

08:25AM

आज NESTLE के नतीजे आएंगे। मार्च तिमाही में मुनाफा 14 परसेंट तो आय 9 परसेंट बढ़ने का अनुमान है।

08:20AM

फोकस में Heranba

गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्लांट लगाने की मंजूरी मिली है। भरूच जिले के प्रोडक्शन की मंजूरी मिली है। यहां कंपनी को पेस्टिसाइड और दूसरे प्रोडक्ट बनाने की इजाजत मिली है।

08:15AM

KIRLOSKAR BROS पर फोकस

कंपनी ने कोरोना के कारण देवास प्लांट में कामकाज बंद कर दिया है। देवास प्लांट 19 से 26 अप्रैल तक बंद रहेगा।

08:08AM

कोरोना की रफ्तार थोड़ी घटी, देश में कल 2.56 लाख नए कोरोना केस दर्ज

कोरोना की रफ्तार में थोड़ी नरमी आई है। कल 2 लाख 56 हजार नए केस सामने आए। पूर्व PM मनमोहन सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उधर, ब्रिटेन ने भारत को RED LIST में डाल दिया है। भारत से आने वाले लोगों को 23 अप्रैल से UK में एंट्री नहीं मिलेगी। उधर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ समेत 5 शहरों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया है।

07:55AM

मार्च तिमाही में ACC ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 74 तो सेल्स वॉल्यूम में 21 परसेंट का जोरदार उछाल आया है। दोनों आंकड़े अनुमान से ज्यादा रहे। मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर रहा है।

07:50AM

चौथी तिमाही में ICICI PRU ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। value of new business 26 फीसदी बढ़कर 591 करोड़ रही। नेट प्रीमियम 13 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी ने FY23 तक VNB में 28 फीसदी सालाना ग्रोथ का भरोसा जताया है।

07:40AM

1 मई से 18 साल के ऊपर वालों को टीका, वैक्सीन से जुड़े शेयरों में बढ़ेगा एक्शन

कोरोना वैक्सीनेशन पर सरकार का बड़ा फैसला आया है। अब 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों को भी टीका लगेगा। वैक्सीन से जुड़े ASTRAZENECA, DR REDDYS,PFIZER,CADILA,PANACEA BIO जैसे शेयरों में आज एक्शन बढ़ेगा।

07:35AM

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं। कल के कारोबार में टेक शेयरों पर दबाव के चलते DOW और NASDAQ लाल निशान में बंद हुए थे। हालांकि आज DOW FUTURES 60 अंक मजबूत दिख रहा है। लेकिन एशिया में NIKKEI करीब 2 फीसदी तो SGX NIFTY 0.24 फीसदी नीचे

कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों का हाल

Dow 123 अंक टूटकर 34078 के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 22 अंक टूटकर 4163 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि Nasdaq 137 अंक गिरकर 13915 के स्तर पर बंद हुआ था। टेक्नोलॉजी शेयरों में दबाव से अमेरिकी बाजार फिसले हैं। Houston के पास Driverless कार के क्रैश होने से Tesla का शेयर फिसल है। यूएस में बैंक और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा है। उधर 10 साल की US बॉन्ड डील फिर 1.6 फीसदी के स्तर पर नजर आ रही है। IBM के नतीजे अच्छे रहे हैं। 4 तिमाही के बाद आय ग्रोथ अच्छी रही है। जबकि United Airlines को लगातार 5वें तिमाही में घाटा हुआ है।

भारतीय बाजारों के लिए संकेत

भारतीय बाजारों के लिए संकेत की बात करें तो कोरोना केस के नए मामलों में गिरावट आई है। कल करीब 2 लाख 57 हजार नए केस मिले। 1 मई से 18 साल के ऊपर वालों को टीका लगेगा। वैक्सीन उत्पादन के लिए सीरम और भारत बायोटेक को 4500 करोड़ मिलेंगे। ड्यूटी फ्री कोरोना वैक्सीन इंपोर्ट को भी मंजूरी मिल गई है। इस बीच ब्रिटेन ने भारत को RED LIST में डाल दिया है। भारत से आने वाले लोगों को 23 अप्रैल से वहां एंट्री नहीं मिलेगी। US ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 10 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.82 फीसदी कमजोरी के साथ 29,145 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.20 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 17,246.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 28,962.80 के स्तर पर नजर आ रहा है। हालांकि कोस्पी में 0.36 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं, शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी कमजोरी के साथ 3,467.15 के स्तर पर दिख रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.