लगातार दूसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1% से ज्यादा की गिरावट, जानिए 5 सबसे बड़ी वजह क्या है?

img ]

Hindi News

Business

Sensex And Nifty Fall 1 1%, Market Under Pressure Due To Fall In Banking Stocks

लगातार दूसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1% से ज्यादा की गिरावट, जानिए 5 सबसे बड़ी वजह क्या है?

मुंबई 15 दिन पहले

कॉपी लिंक

निफ्टी बैंक इंडेक्स 545 पॉइंट यानी 1.55% गिरकर 35,206 पर कारोबार कर रहा है। - फाइल फोटो

शेयर बाजार में गिरावट का आज दूसरा दिन है। सेंसेक्स 52,800 पॉइंट और निफ्टी 15,900 के अहम लेवल से नीचे आ गया है। इससे पहले 16 जुलाई यानी शुक्रवार को दोनों ही इंडेक्स ने न्यू हाई को छुआ था। सेंसेक्स 53,290 और निफ्टी 15,962 का स्तर छुआ।

बाजार की शुरुआत आज सुबह भारी गिरावट के साथ हुई और सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला। दोपहर तक यह हल्की रिकवरी के साथ 52,761 पर पहुंच गया। शेयर मार्केट में गिरावट की 5 सबसे बड़ी वजह को जानते हैं…

एशियाई बाजारों में बिकवाली: सुबह बाजार का मूड अन्य एशियाई शेयर बाजारों ने खराब किया, जिसमें हॉन्गकॉन्ग, चीन और कोरिया के बाजार शामिल हैं। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 577 पॉइंट गिरकर 27,505 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 361 पॉइंट नीचे 27,641 पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 29 पॉइंट नीचे 3,247 पर आ गया है।

यह डाटा दोपहर 12.33 बजे का है।

बड़े बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट: HDFC और HDFC बैंक के शेयर, ICICI बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और SBI के शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट है। HDFC बैंक ने जून तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। शनिवार को जारी नतीजे में बैंक को सालाना आधार पर 7,729.64 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जबकि उम्मीद 7,995.9 करोड़ रुपए की उम्मीद थी।

विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों(FPI) ने जुलाई में भी शेयरों की बिकवाली जारी रखी है। डिपॉजिटरी डेटा के मुताबिक निवेशकों ने अब तक नेट 4,515 करोड़ रुपए के शेयरों बेच चुके हैं।

बाजार में मुनाफावसूली: बाजार में खरीदारी के चलते शेयरों की वैल्यू बढ़ गई है। नतीजतन, निवेशक शेयर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं, जिसे मुनाफावसूली कहते हैं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहे हैं।

बाजार के बड़े शेयरों में गिरावट: बाजार के हैवीवेट लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, ITC, टाटा स्टील समेत अन्य बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख इंडेक्स पर दबाव बना है।

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 364 अंक मजबूत होकर बंद, निफ्टी 15850 के करीब; IT-ऑटो शेयरों में जोरदार रैली

img ]

Share Market Live: कारोबार के आखिरी दिन बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार,जाने क्या रहा एशियाई बाजार का हाल

img ]

Hit enter to search or ESC to close